लालटिब्बा स्थित पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के दोस्त उद्योगपति के भवन डहेलिया बैंक में अवैध निर्माण के धवस्तीकरण की कार्रवाई रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कैंट बोर्ड लंढौर प्रशासन ने तहसील प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से निर्माण को धवस्त कराया।
रविवार को भी ध्वस्तीकरण की कार्यवाई में एक जेसीबी और करीब 30 मजदूर लगाए गए, जिन्होंने भवन के भीतरी हिस्से को ध्वस्त किया। कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया कि भवन का ध्वस्तीकरण लगातार जारी रहेगा। रविवार को बारिश के चलते ध्वस्तीकरण के कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन बाद एक पोकलेन मशीन भी लगाई जाएगी। जिससे ध्वस्तीकरण की कार्यवाई शीघ्र ही पूरी की जा सके। बताया कि ध्वस्तीकरण में करीब 10 से 12 दिन तक का समय लग सकता है।