फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा और महिलाओं के हाथ जीत की डोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। थराली विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। रविवार को भाजपा ने महिला और युवा मोर्चा का सम्मेलन आयोजित कर कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति बताई।
विज्ञापन

सम्मेलन में वक्ताओं ने शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। कार्यक्रम में सीएम के ओएसडी उर्बादत्त भट्ट, विधानसभा प्रभारी महेंद्र भट्ट, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, नारायणबगड़ मंडल के प्रभारी एसएस नेगी, जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार गरीबों के लिए बेहतर योजनाएं बनाने के साथ ही देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह नेगी, दलबीर दानू, राकेश नेगी, हेमंत सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य भावना रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेशी शाह, आशा रावत, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा नेगी, सरस्वती कनेरी आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस ने खोले चुनाव कार्यालय
नारायणबगड़। कांग्रेस ने नारायणबगड़, थराली, देवाल में चुुनावी कार्यालय खोलकर प्रत्याशी डा. जीतराम के पक्ष में जनसमर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। पार्टी के विधानसभा प्रभारी और पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, गौचर के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं। इधर, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गोदांबरी रावत ने कहा सोशल मीडिया में कांग्रेस संगठन बदलाव की अफवाह चल रही है, जो सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें