फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी ने दी समूह ग की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से आयोजित समूह ग की परीक्षा में लगभग 50 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। रविवार को तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 5 परीक्षा केंद्रों में 1064 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 2121 पंजीकृत थे।
विज्ञापन

यूकेएसएसएससी की ओर से आयोजित समूह ग (कनिष्ठ सहायक, डाटा इंट्री आपरेटर, कार्य पर्यवेक्षक, राजस्व सहायक व ग्रेडिंग आपरेटर) की परीक्षा के लिए श्रीकोट गंगानाली, श्रीनगर और कमलेश्वर में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में कुल पंजीकृत 2121 परीक्षार्थियों में से मात्र 50.61 फीसदी परीक्षा में शामिल हुए। तहसीलदार सुनील राज ने बताया कि जीआईसी श्रीनगर में पंजीकृत 432 में से 204, जीजीआईसी श्रीनगर में 408 में से 217, विद्या मंदिर श्रीकोट में 600 में से 304, विद्या मंदिर श्रीनगर में 216 में 111 और एसजीआरआर में 465 में से 234 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें