फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिबदरी नाथ मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों को हो रही दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। आदिबदरी नाथ मंदिर में वाहन पार्किंग व सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष विजऐश नवानी, व्यापार संघ अध्यक्ष विजय सिंह कुंवर, नंदा सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने शासन-प्रशासन के नुमाइंदों से कई बार आदिबदरी में वाहनों की पार्किंग और सुलभ शौचालय के निर्माण की मांग की, लेकिन इस दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं किए जाने से तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आदिबदरी में सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें