फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिपऊ गांव पहुंचीं देव डोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

शिलगुर, विजट और चूड़ेश्वर महाराज की देव डोलियां एक दिन के प्रवास पर शनिवार को टिपऊ गांव पहुंची। इस दौरान पूरा गांव देव उद्घोष से गूंज उठा। लोगों ने देव दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। देव पालकियों पर लोगों ने चावलों और फूलों की बारिश की। ढोल-दमाऊ और रणसिंगा की थाप पर देव सम्मान में नृत्य प्रस्तुत किया गया। रविवार की सुबह देव पालकी वापसी के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

गांव निवासी रूपराम शर्मा, खुशीराम शर्मा और सीताराम शर्मा के निमंत्रण पर सिमोग स्थित मंदिर से शिलगुर महाराज की दो, विजट और चूड़ेश्वर महाराज की एक-एक पालकी एक दिन के प्रवास पर टिपऊ गांव पहुंची। टिपऊ स्थित मंदिर से भी शिलगुर महाराज की पालकी निमंत्रण पर तीनों देव पालकियों के साथ हो चली। लोगों ने जागर लगा देव आराधना की। इससे पूर्व पजिटिलानी गांव में देव पालकियों का भव्य स्वागत किया गया। मिनी स्टेडियम पजिटिलानी में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर पुजारी प्रेम दत्त शर्मा, मांडू राम शर्मा, कुंवर सिंह, माधोराम, कुंदन सिंह भंडारी, गीताराम शर्मा, टीकाराम शर्मा, सुनील शर्मा, जोतराम शर्मा, दयारामम शर्मा, चेतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें