फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी एसी बस में कीजिए दिल्ली का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी ऋषिकेश से दिल्ली का सफर तय करने वाले मुसाफिरों को अब लग्जरी एसी बस की सुविधा उपलब्ध होगी। उत्तराखंड परिवहन निगम ने ऋषिकेश डिपो को दो नई एसी बसें उपलब्ध कराई हैं। आधुनिक तकनीक से लैस बसों में यात्रियों के लिए तमाम सुविधाओं के इंतजाम हैं। इसके साथ ही बसों में आवागमन के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है।
परिवहन निगम के एजीएम पीके भारती के मुताबिक डिपो में संचालित पुरानी एसी बसें बदहाल हो चुकी हैं, जिसके चलते अब निगम ने दिल्ली रूट के लिए दो नई लग्जरी एससी बसें डिपो को उपलब्ध कराई हैं। बताया कि बस अड्डे से दिल्ली के लिए एक बस की रवानगी सुबह साढ़े 11 बजे होगी जबकि दिल्ली से उसकी वापसी रात 9 बजे होगी। दूसरी बस दिल्ली से रात 10 बजे चलेगी और ऋषिकेश से सुबह 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

एजीएम ने बताया कि बसों का किराया भी महज 499 रुपये प्रति पैसेंजर रखा गया है। एससी बस से जाने वाले मुसाफिर निगम की वेबसाइट www.utconline.uk.gov.in के माध्यम से भी अपनी बुकिंग करा सकते हैं। एजीएम के अनुसार दोनों बसें दिल्ली रूट के लिए हैं, जिसका लाभ मुसाफिरों का मिलेगा। वहीं, दो और बसें मिलने से ऋषिकेश डिपो के पास 70 बसें हो गई हैं।

दो धाम के लिए भी बस सेवा शुरू
ऋषिकेश। परिवहन निगम ने ऋषिकेश रोडवेज डिपो से श्रीगंगोत्री और बदरीनाथ धाम के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। बताया गया कि धामों के लिए दोनों बसें सुबह 5 बजे डिपो से रवाना की जा रही हैं। जबकि उनकी वापसी अगले सुबह चार बजे की है। एजीएम पीके भारती के अनुसार गंगोत्री धाम के लिए किराया 485 और बदरीनाथ के लिए 530 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है।
विज्ञापन


यात्रा के लिए रिजर्व बसों के लिए तैयारी पूरी
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के पास बसों का टोटा होने पर निगम ने रिजर्व बसों को बेड़ा तैयार रखा है। एजीएम ने बताया कि 70 बसों को निगम ने चारधाम के लिए रिजर्व किया है। जरूरत पड़ने पर डिपो के माध्यम से रोटेशन को बसें उपलब्ध करा दी जाएंगी। बताया कि फिलहाल रोटेशन समिति ने बसों की डिमांड नहीं की है। बावजूद इसके निगम की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें