फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड बनेगा पर्यटन का हब : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को करीब 80 लाख रुपये की लागत से मुनिकीरेती में नवनिर्मित संजीवनी (एक्यूप्रेशर) वाटिका का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में उत्तराखंड पर्यटन का हब बनने जा रहा है। लिहाजा, प्रदेश में तमाम पर्यटक स्थलों को इसी तर्ज पर विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने राज्य के प्रत्येक जिले में इस तरह की वाटिकाओं की जरूरत बताई व उनकी स्थापना पर जोर दिया।
लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। सीएम ने संजीवनी वाटिका में वन विभाग के अधिकारियों को एक ओपन जिम खोलने का सुझाव दिया। कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पर्यटकों का आगमन लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री भी शूटिंग के लिए राज्य की ओर आकर्षित हो रही है, जिसका लाभ उत्तराखंड को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रदेश के लोगों से पर्यटकों के साथ आदरपूर्वक व्यवहार करने की अपील की।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि संजीवनी वाटिका देश-दुनिया के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि वन विभाग अब जंगल और वन्यजीव की सुरक्षा तक सीमित नहीं रह गया है। महकमा राज्य के युवाओं को पार्कों को विकसित कर रोजगार देने का काम भी कर रहा है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि संजीवनी वाटिका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए काम किए जाने की जरूरत है। मौके पर प्रमुख वन संरक्षक जयराज, अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव डीवीएस खाती, वन संरक्षक यमुना वृत्त पीके पात्रो, डीएफओ राहुल, जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी विमला गुंज्याल, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, समाजसेवी बचन पोखरियाल आदि मौजूद थे।

अब संजीवनी स्वास्थ्य वाटिका होगा नाम
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संजीवनी वाटिका के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि वाटिका की परिकल्पना को देखते हुए इसका नाम संजीवनी स्वास्थ्य वाटिका किया जाए, जिस पर डीएफओ राहुल ने हामी भरते ही वाटिका का नाम बदलने की बात कही।

वाटिका में यह है खास, लगेगा शुल्क
ऋषिकेश। वन विभाग की ओर से बनाई गई संजीवनी वाटिका में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए इंतजाम किए गए हैं, जिनमें एक्यूप्रेशर टाइल्स लगाई गई हैं। इसके अलावा नक्षत्र वाटिका, राशि वाटिका, योग और ध्यान के लिए अलग से स्थान, म्यूजिक सिस्टम व प्राकृतिक पेय व खाद्य पदार्थों की कैंटीन शामिल है। डीएफओ राहुल के अनुसार पार्क में प्रवेश के लिए 10 रुपये शुल्क तय किया गया है।

सीएम ने वनकर्मियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री टीएस रावत ने लोकार्पण कार्यक्रम के समापन अवसर पर वाटिका के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नरेंद्रनगर वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी बलबीर बधानी, राकेश चंद्र, वन दारोगा मोहन दत्त पननोई, अभियंता अखिलेश बधानी और वन आरक्षी विजय कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन


सड़क पर उतरी महिलाएं, किया विरोध
ऋषिकेश। ढालवाला में आबकारी विभाग की ओर से खोली जा रही अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में चल रहे आंदोलन से जुड़ी महिलाएं शनिवार शाम सड़कों पर उतर आई। इस दौरान उन्होंने हर्बल गार्डन से लौटते समय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के वाहनों के काफिले को रोकने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे किनारे रस्सी बांधकर महिलाओं को रोक लिया। सीएम की फ्लीट निकलने के दौरान महिलाओं ने ठेका खोलने के विरोध में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें