फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बाजार में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बड़े वाहनों को प्रतिबंधित करने की मांग की है। मांग के समर्थन में उन्होंने कोतवाल को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि क्षेत्र का पूरा व्यापार जौनसार बावर क्षेत्र पर टिका हुआ है। क्षेत्र से रोजाना बड़ी संख्या में लोग यूटिलिटी से खरीददारी के लिए मुख्य बाजार में पहुंचते हैं, लेकिन पुलिस बड़े वाहनों पर कार्रवाई न कर इन छोटे वाहनों का चालान काट रही है। जिससे उनके व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है जबकि, बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था को ध्वस्त करने के लिए बड़े वाहन जिम्मेदार हैं। चालक कहीं पर भी वाहनों को रोक सवारियों को चढ़ाने और उतारने लगते हैं। इससे अक्सर जाम के स्थिति बन जाती हैं, लेकिन पुलिस इन बड़े वाहनों पर कार्रवाई न कर छोटे वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद गुप्ता, सुनील जायसवाल, संजय गुप्ता, अनिल, सक्षम सिंघल, अजय तोमर, महेश कुमार, मोहम्मद इल्ताफ, महेश कुमार, आलम सिंह तोमर, गुमान सिंह तोमर, लाल सिंह, नीरज, श्यामू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें