गोपेश्वर। जीजीआईसी में आयोजित इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में आठ बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्यस्तरीय के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में जिले के 72 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सोनू कुमार प्रथम, दीपक सती व प्रवीन द्वितीय, आरती तृतीय, अंकित, सचिन, मुक्ता डिमरी और शुभम सिंह संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे।
इंस्पायर अवार्ड के जिला प्रभारी आत्म प्रकाश डिमरी ने कहा कि बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने और छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर डा. वीके बिष्ट, हिमानी गुलेरिया, एपी डिमरी, डा. योगेश धस्माना, डा. दिनेश सती, डा. जीपी जोशी, डा. वीपी नौटियाल, ममता शाह, आत्म प्रकाश डिमरी, अनूप थपलियाल, सतीश चमोली और खिलाप सिंह आदि मौजूद थे। संचालन मनोज तिवारी व अनूप खंडूड़ी ने किया।