फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका खोलने पर भड़की महिलाएं, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (बरोटीवाला) में खोले गए अंग्रेजी और देशी शराब के ठेके के विरोध में बृहस्पतिवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ठेके के बाहर नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख ठेका स्वामी ने दुकान बंद कर दी। विरोध बढ़ता देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने ठेके को अन्यत्र शिफ्ट न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
लोगों ने आरोप लगाया कि जिस जगह पर ठेके खोले गए हैं। वह जगह आबादी क्षेत्र के बीच में स्थित है। रोजाना बड़ी संख्या में उक्त सड़क से बच्चों और महिलाओं का गुजरना होता है। ऐसे में महिलाओं और बच्चों के साथ छेड़छाड़ की घटना में इजाफा हो सकता है। आपराधिक घटनाओं का ग्राफ भी तेजी से बढ़ेगा। राजस्व बढ़ाने की आड़ में सरकार प्रदेश के युवाओं को नशे की बेड़ियों में जकड़ना चाहती है। कहा क्षेत्र में किसी भी कीमत पर ठेके को नहीं खुलने दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लोग उग्र आंदोलन को भी बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर भंडारी, आर्यन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित नेगी, भारती राणा, अनीता लामा, सिमी पुन, गीता, प्रमिला, सरोज, प्रहृलाद, राजेश कुमार, शीला, गुड्डी, शांति रावत, दयावती, रूपा राणा, विनोद देवी, सरला, दर्शनी देवी, रोशनी राठौर, रोशनी गुलेरिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें