फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट हटाने को किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से उठ रही दुर्गंध के समाप्त न होने पर पछवादून जन कल्याण संगठन और जन संघर्ष नागरिक समूह ने बृहस्पतिवार को प्लांट को हटाने की मांग की है। विरोध में उन्होंने प्लांट के गेट पर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने दुर्गंध पर रोक न लगने पर 10 मई से आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पछवादून जन कल्याण संगठन के सचिव रविंद्र भट्ट ने कहा कि दुर्गंध से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। लोगों का घरों के अंदर तक रहना मुश्किल हो गया है। सांस संबंधी बीमारियां बढ़ गई हैं। कहा यदि सरकार दुर्गंध पर विराम नहीं लगा सकती तो प्लांट को शीशमबाड़ा से हटाया जाए। नगर निगम प्रशासन क्षेत्रीय लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। कई बार चेताने के बाद भी दुर्गंध पर रोक नहीं लग सकी है। विरोध में अब लोगों ने 10 मई से आर या पार की लड़ाई का एलान किया है। प्रदर्शन करने वालों में पारस थापा, रविंद्र भट्ट, एसपी जुयाल, अमित अग्रवाल, प्रेम सिंह नेगी, शशि, विमला देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, शकुंतला देवी, रजनी देवी, रेखा देवी, बीना देवी, आरती देवी, ज्योति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें