फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला परिसर शिक्षक एसोसिएशन के लिए मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर शिक्षक एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया आज (शुक्रवार) होगी। विवि के इतिहास में पहली बार महिला चुनाव अधिकारी मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर शिक्षक एसोसिएशन चुनाव के लिए प्रो. मोनिका गुप्ता को चुनाव अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। चुनाव कमेटी में प्रो. एमएस रावत, डा. एससी सती, डा. विनीत मौर्य व डा. महेंद्र बाबू को भी शामिल किया गया है। चुनाव अधिकारी प्रो. गुप्ता ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में बिड़ला परिसर के करीब 180 शिक्षक मतदान करेंगे। मतदान प्रक्रिया केवल अध्यक्ष व सहसचिव पद के लिए ही होगी। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हॉल में मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतगणना शुरू की जाएगी। हालांकि मतदान के लिए बिड़ला परिसर में शैक्षणिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें