फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला परिसर शिक्षक एसोसिएशन चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर शिक्षक एसोसिएशन चुनाव में केवल दो ही पदों पर मतदान होगा। दो पदों के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। मतदान 4 मई को होगा।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर शिक्षक एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद पर प्रो. पीएम सकलानी, डा. आरएस नेगी व डा. अनिल नौटियाल ने नामांकन कराया है। उपाध्यक्ष पद पर डा. भानु प्रसाद नैथानी व डा. नरेंद्र कुमार ने नामांकन कराया था, जिसमें से डा. नरेंद्र कुमार ने नाम वापस ले लिया है। सचिव पद पर प्रो. दीपक कुमार व डा. वाईपी रैवानी ने नामांकन कराया था। इसमें से प्रो. दीपक कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया है। जबकि सह सचिव पद पर डा. आशुतोष गुप्ता व डा. आरएस फर्त्याल ने नामांकन कराया है। कोषाध्यक्ष पद पर एक ही प्रत्याशी डा. जीके जोशी ने नामांकन कराया। चुनाव अधिकारी प्रो. मोनिका गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष व सह सचिव पद पर ही मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। इन दोनों पदों के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर डा. भानू प्रसाद नैथानी, सचिव पद पर डा. वाईपी रैवानी व कोषाध्यक्ष पद पर डा. जीके जोशी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। चुनाव प्रक्रिया में 180 शिक्षक शिक्षिकाएं मतदान करेंगी। मतदान 4 मई को होगा। इसी दिन परिणाम भी घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें