फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा की कथा गीत नाटिका ने दर्शकों को किया भावुक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की ओर से मंचित नंदा की कथा गीत नाटिका ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके अलावा छात्रों ने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि वार्षिकोत्सव छात्रों को सांस्कृतिक मंच प्रदान करते हैं। साथ ही छात्र समाज की विभिन्न संस्कृतियों से भी परिचित होते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनसारी लोकगीत व लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के साथ ही पंजाब, गुजरात आदि राज्यों के लोकगीतों व लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां भी दी। छात्रों की ओर से प्रस्तुत नंदा की कथा गीत नाटिका ने दर्शकों को भावुक किया। गीत नाटिका का निर्देशन डा. राकेश भट्ट व भावना भट्ट ने किया था। प्रधानाचार्य प्रभा बहुगुणा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें