श्रीनगर। रोटरी क्लब की ओर से आयोजित स्व. आयुष नेगी स्मृति स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल के नाम रही। प्रतियोगिता में शहर क्षेत्र के 7 स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया था।
स्व. आयुष नेगी स्मृति स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में ख्ेाला गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करती हैं। सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल व गुरुरामराय पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल ने गुरुरामराय को 3-2 से हराया। सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल की ओर से तुषार ने 2 व सार्थक ने एक गोल किया। जबकि एसजीआरआर की ओर से हर्षित व निखिल ने 1-1 गोल किए। मैन ऑफ द टूर्नामेंट आयुष रावत, बेस्ट स्कोरर रोहन रावत व बेस्ट गोलकीपर का खिताब शशांक बिष्ट को दिया गया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान रोटरी क्लब के खेल प्रभारी प्रदीप मल्ल, अनूप घिल्डियाल, नवल किशोर जोशी आदि मौजूद थे।