फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने मारा बंक, कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

तहसील दिवस पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उपजिलाधिकारी डोईवाला ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुपस्थित रहने वाले 12 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में उपजिलाधिकारी डोईवाला कुश्म चौहान की अध्यक्षता में तहसील दिवस में कुल नौ फरियादी समस्याओं को लेकर पहुंचे। निर्धारित समय से अधिक होने के बावजूद जब लघु सिंचाई, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण समेत 12 विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे तो एसडीएम बिफर गईं।
विज्ञापन

इस दौरान फरियादियों ने कहा कि अधिकारियों के अनुपस्थित होने के कारण लोग समस्या लेकर नहीं आ रहे हैं। हर तहसील दिवस पर फरियादी तो पहुंचते हैं, लेकिन अधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। इस पर एसडीएम ने कहा कि तहसील दिवस पर महज नौ लोगों का पहुंचना तहसील दिवस के औचित्य पर सवाल खड़े कर रहा है। एसडीएम कुश्म चौहान ने कहा कि यदि भविष्य में भी विभागीय अधिकारियों ने उदासीनता दिखाई दी तो कठोर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें