फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए स्मार्ट कार्ड और इसीएचएस कार्ड बनाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पूर्व सैनिकों ने नए सीएसडी (कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट) स्मार्ट कार्ड और इसीएचएस (भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) कार्ड बनाने संबंधी फरमान का विरोध किया है। उन्होंने स्वीकृति के बावजूद श्रीनगर में कैंटीन न खुलने पर रोष जताया।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई गौरव सेनानी संगठन श्रीनगर शाखा की बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी नए सीएसडी कार्ड और इसीएचएस कार्ड बनाने के आदेश से पूर्व सैनिकों को बेवजह परेशानी झेलनी पड़ेगी। इसके विरोध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, थल सेना अध्यक्ष और जिला सैनिक कल्याण बोर्ड को ज्ञापन भेजा जाएगा। साथ ही कहा कि रक्षा अधिकारियों के दौरे के बाद जगह चिह्न्ति कर दी गई, लेकिन अभी तक कैंटीन का संचालन नहीं हो पाया। बैठक में तय किया गया कि जल्दी संगठन का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर लाइट इंफ्रेंट्री के कमांडिंग अफसर से इस संबंध में मिलेगा। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिलोड़ी ने की। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विजय सिंह राणा, सुरेंद्र नेगी, अनुसूया प्रसाद, दिनेश पटवाल, महेंद्र नेगी, राजेंद्र सिंह, सत्या सिंह तड़ियाल और सते सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें