फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सूत्रीय मांगों के लिए चौदह को श्रीनगर रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शुद्ध पेयजल आपूर्ति, राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में डॉक्टरों की नियुक्ति और एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी कैंपस के निर्माण की मांग के लिए आंदोलनरत प्रजम (प्रगतिशील जनमंच) ने 14 मई को श्रीनगर बंद का ऐलान किया है। इससे पूर्व 11 मई को गोला पार्क में जनसभा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रजम के बैनर तले तीन सूत्री मांगों के लिए स्थानीय निवासी लगभग 10 माह से आंदोलित हैं। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर प्रजम ने आंदोलन को प्रचंड करने का निर्णय लिया है। आंदोलन की रणनीति बनाने के मकसद से मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने बैठक आयोजित की। कहा गया कि एनआईटी के स्थायी कैंपस के निर्माण के संबंध में सरकार कोई निर्णय नहीं ले पाई है। पिछले आठ सालों से एनआईटी अस्थायी भवनों में संचालित हो रही है। पहाड़ के लिए स्वीकृत एनआईटी का निर्माण पहाड़ में ही होना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका सभासद रामेश्वरी राज और संचालन जेपी पुरी ने किया। इस मौके पर प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी, देव सिंह नेगी, विमला कोठियाल, राजेंद्र थपलियाल, झाबर सिंह रावत, सदानंद पुरी, नवीन नौटियाल, मदन मोहन नौटियाल, हीरा लाल जैन, इंतजार हुसैन, अबरार हुसैन, गीता शुक्ला, और विमला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें