फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में तेजी से होंगे विकास कार्य : प्रेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला में आयोजित कार्यक्रम में साढ़े आठ लाख रुपये की विधायक निधि से बने सीसी मार्गों का रिबन काटकर विधिवत लोकार्पण किया। वार्ड नंबर एक में 2 लाख 80 हजार रुपये, वार्ड 11 में 1 लाख 57 हजार और 45 हजार रुपये जबकि वार्ड नंबर 12 में 2 लाख 55 हजार रुपये की लागत से चार सड़कों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से कराया जाएगा। इनमें खासकर बिजली, पेयजल और सड़क से जुड़े कार्यों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर सतपाल राणा, संजय पोखरियाल, पीतांबर दत्त उनियाल, गोविंद, सत्यप्रकाश भट्ट, विष्णुदत्त पटवाल, संजीव चौहान, देवेंद्र सिंह नेगी, विकास सेमवाल, रविंद्र रमोला, गीता देवी, सरोजनी देवी, रजनी जोशी, पूनम जोशी, मीना देवी, गीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें