फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी पहुंची जगदीशिला डोली, पुष्पवर्षा से किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश/मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

भगवान विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा का तीर्थनगरी पहुंचने पर विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने डोली के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। हरिद्वार रोड पर विधिवत मंत्रोच्चारणों के बीच श्रद्धालुओं ने जगदीशिला डोली की पूजा-अर्चना की और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, भगतराम कोठारी, संजय शास्त्री, पंकज शर्मा, चेतन शर्मा, दिनेश सती, राकेश अग्रवाल, विनय सारस्वत, विवेक गोस्वामी, कविता शाह, अनीता ममगाईं, जयंत किशोर शर्मा, सुमित पंवार, राजकुमारी, जितेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, मुनिकीरेती स्थित प्राचीन शत्रुघ्न मंदिर पहुंचने पर मंदिर के महंत मनोज प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में स्थानीय लोगों ने विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंदिर परिसर में डोली की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन का पुण्य अर्जित किया। इस मौके पर महंत मनोज प्रपन्नाचार्य ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थस्थलों के महत्व से जनमानस को अवगत कराना और तीर्थाटन को बढ़ावा देना है। इस दौरान भगवान विश्वनाथ से संपूर्ण विश्व की सुख शांति व समृद्धि की कामना की गई। धार्मिक कार्यक्रम में स्वामी मौनी बाबा, स्वामी गुरुचरण मिश्र महाराज, रमाबल्लभ भट्ट, नमन द्विवेदी, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, उत्तम असवाल, सुभाष डोभाल, जनार्दन कैैरवान, अजय रमोला, शीशराम कंसवाल, अशोक क्रेजी, पुष्पा ध्यानी, बंदना रावत, दिनेश सकलानी, जितेंद्र भट्ट, गोविंद अग्रवाल, दीपक भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें