फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से लक्ष्मणझूला क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान दुपहिया सवार पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्हें दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए प्रेरित किया गया। लक्ष्मणझूला में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने जन जागरूकता रैली में शामिल दुपहिया सवार पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल दुपहिया सवार लोगों ने नशे में वाहन नहीं चलाने, ट्रिपल राइडिंग और वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से ही दुर्घटनाओं के ग्राफ को कम किया जा सकता है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से दुपहिया चलाते वक्त अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील भी की। मौके पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा, उपनिरीक्षक विनोद भारद्वाज, मनोज सिंह, जगवीर सिंह सजवाण, टीना रावत, शशि पुरोहित, सुनील कुमार के अलावा स्थानीय नागरिक गोपाल अग्रवाल, उदय सिंह नेगी, अश्विनी गुप्ता, गुरुपाल बत्रा, गजेंद्र नागर, शुभम सिंघल, बबली देशवाल, मीनाक्षी भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें