फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालवाला में शराब का ठेका खोला तो होगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

ढालवाला क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने की सरकार की कवायद के विरोध में कांग्रेस ने नगर क्षेत्र के सभी संगठनों को लामबंद कर संघर्ष करने का निर्णय लिया है। सोमवार को मुनिकीरेती स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के सांगठनिक जिला देवप्रयाग के अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि ढालवाला में शराब का ठेका खोले जाने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। तीर्थ क्षेत्र होने के कारण यहां शराब बिक्री पूर्ण प्रतिबंधित है। इसके बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार तीर्थ क्षेत्र में शराब का ठेका खोलने की तैयारी में है।
उन्होंने बताया कि मुनिकीरेती के जिस ढालवाला क्षेत्र में शराब ठेका खोलने की योजना बनाई जा रही है वह कुंभ मेला क्षेत्र में आता है। क्षेत्र में वर्ष भर देश-दुनिया से लाखों तीर्थयात्री गंगा स्नान और तीर्थ दर्शन को पहुंचते हैं। तीर्थ क्षेत्र में शराब का ठेका खोला जाना गलत है, इससे तीर्थनगरी की छवि पर दुष्प्रभाव पड़ेगा और देश दुनिया में इसका गलत संदेश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने बताया कि ठेका खोलने के विरोध में नगर क्षेत्र के महिला संगठनों, राजनैतिक, व्यापारिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों को साथ लेकर संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप राणा, नमन द्विवेदी, महावीर खरोला, दिनेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें