फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा हाईकमान से की मांग, सीट हो सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने पर विरोध और पक्ष में स्वर उठ रहे हैं। वहीं भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से फोन पर वार्ता कर नए सिरे से आरक्षण तय करने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता जय सिंह कठैत ने बताया कि सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला से दूरभाष पर वार्ता की गई। उन्होंने कहा कि कीर्तिनगर में अनुसूचित जाति की महिलाओं की संख्या बहुत कम होने के बावजूद सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दी गई। इसमें सुधार कर सीट को सामान्य कर दिया जाना चाहिए। कठैत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी हाईकमान के माध्यम से इसके निराकरण का आश्वासन दिया है। सभासद जगदंबा कुमाईं और मुकेश कठैत ने भी शहरी विकास निदेशालय से सीट को सामान्य करने की मांग की है।
वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव रघुवीर सिंह और सीबी तिवाड़ी ने सीट के अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में सभी को मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें