श्रीनगर। मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली में 4 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है, कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मिस्त्री मोहल्ला निवासी बाबू खान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शनिवार रात साढे़ 9 बजे अपने घर के आगे खड़ा था। इतने में वहां एक कार आई, जिसमें से अमित बुढाकोटी, राजीव जैन, दिनेश घिल्डियाल व विवेक खेरा उतरे और बिना किसी कारण के उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बाबू खान की शिकायत पर पुलिस ने उक्त चारों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।