फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहरीमाफी के ग्रामीणों ने ईई का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

गौहरीमाफी क्षेत्र में स्वीकृत आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय ठेकेदारों ने करीब पखवाड़े भर पहले ग्रामीणों के खेतों में निर्माण सामग्री डंप कर दी है, मगर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। जिससे उन्हें धान की पौध के लिए खेत तैयार करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने चेताया कि विभाग ने रविवार से आंतरिक मार्गों का कार्य शुरू नहीं कराया तो सोमवार को अधीक्षण अभियंता का घेराव किया जाएगा।
शनिवार को पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल के नेतृत्व में गौहरीमाफी के ग्रामीण रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के अस्थाई खंड कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने गांव में स्वीकृत आंतरिक सड़कों का निर्माण अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय ठेकेदारों की ओर से गांव की करीब 15 आंतरिक सड़कों के सीसी निर्माण के लिए 20 दिन पूर्व ग्रामीणों के खेतों में निर्माण सामग्री डाली गई थी, मगर अभी तक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। बताया कि आंतरिक मार्गों के निर्माण में विलंब से खेतों में डंप की गई सामग्री से किसानों को धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में सावित्री देवी, उर्मिला देवी चौहान, सुंदरा देवी जोशी, चंद्रमा देवी, रोशनी राणा, बृहस्पति पेटवाल, विमला नौटियाल, पीतांबरी जेठुड़ी, सुशीला उनियाल, शांता कंडियाल, धनेश्वरी राणा, नारायण सिंह कैंतुरा, मूर्तिराम न्यूला, उत्तर सिंह, नत्थी लाल नौटियाल, सुंदर सिंह कैंतुरा, सूरत सिंह कैंतुरा, नत्थी सिंह, भगवान सिंह बिष्ट, रामवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें