फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में श्रेया और वाद-विवाद में आस्था, कनुप्रिया रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। द एनफील्ड स्कूल में इंटर हाउस वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। ‘अनुशासन का महत्व’ विषय पर भाषण और ‘इज कंपीटीशन नेशेसरी पार्ट ऑफ एजुकेशन प्रोसेस’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस की श्रेया ने बाजी मारी। रेड हाउस की गायत्री ने दूसरा ओर येलो हाउस की मनस्वी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद में रेड हाउस की आस्था रोहिला और कनुप्रिया ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रीन हाउस के शुभम चौहान और अभिषेक त्यागी की टीम दूसरे स्थान पर रही। ब्लू हाउस की वैष्णवी डोगरा औ रिया रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य ओपी चुग, उप प्रधानाचार्य ऊषा चौहान और सविंदर चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर रेखा चावला, पुनीता बड़ोनी, सुलोचना पैन्यूली, वंशिका, प्रिया, संजोली, नेहा, देवेंद्र, राहुल, सत्येंद्र, सविंदर, अनीता कंडवाल, नगमा, चक्रवर्ती वर्मा, पीके चंदोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें