फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंचीवाला अटक फार्म बना सांसद आदर्श गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत कैंचीवाला अटकफॉर्म को सांसद आदर्श गांव योजना के तहत गोद लिया। कहा विकास तभी संभव है, जब सब साथ मिलकर काम करें। गांव को विकास धारा से जोड़ने के लिए नियमानुसार और प्लान बनाकर विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी।
बृहस्पतिवार को अटकफॉर्म में आयोजित कार्यक्रम में राज्यलक्ष्मी शाह ने लोगों से सफाई अभियान चला गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की। कहा योजना के तहत गांव में घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को प्राथमिकता के तौर पर हटाया जाएगा। गांव में पेयजल, बिजली और सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा योजना के तहत महिलाओं को भी स्वावलंबी बनाने के प्रयास किए जाएंगे। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं। गांव-गांव में हैंडपंप लगाने का काम किया गया है। कहा गांव के सांसद आदर्श गांव बनने से यहां विकास कार्य की गंगा बहेगी। इस मौके पर विभिन्न द्वारा स्टॉल भी लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ताराचंद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत, डीएफओ राजीव धीमान, खंड विकास अधिकारी शकुंतला शाह, डीडीओ प्रदीप पुंडीर, डीपी विक्रम सिंह, तहसीलदार प्रेम प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, सुखदेव फरस्वाण, यशपाल, अनिल नौटियाल, रविंद्र रमोला, कविता क्षेत्री, माया पंत, रमा थापा, मीना राणा, सरिता रावत, ऋषि पाल, गुमान सिंह, दाल चंद, खेमचंद गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें