फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकारियों के अभाव से बढ़ रही दुर्घटनाएं : योगेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

डोईवाला कोतवाली पुलिस की ओर से नैंसी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया गया। कोतवाली डोईवाला के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने कहा कि जानकारियों के अभाव में सड़क दुघर्टनाएं बढ़ने लगी हैं। विशेषकर छात्रों और युवाओं को यातायात के नियमों का ज्ञान नही होता है, लिहाजा ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा उन्हें दक्ष किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को ट्रैफिक लाइट सिंग्नल, जेब्रा क्रासिंग, दुपहिया वाहनों पर तीन लोगों का बैठना, निर्धारित स्पीड़ में वाहन चलाने और लाइसेंस बनाने के बारे में जानकारियां दी। विशेषकर रैश ड्राइविंग से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन

विद्यालय अध्यक्ष हरभजन सिंह ने कहा कि जागरूकता से ही सड़क दुघर्टनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर भी स्कूली बच्चों को जागरुक बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में निदेशक तेजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, रविंद्र कौर, आकांक्षा सिंह आदि मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें