फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को अच्छी शिक्षा देने से समाज में आएगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

जागृति सेवा समिति की ओर से मुनिकीरेती में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत शामिल हुए। इस दौरान बेटियों के संरक्षण व उन्हें संस्कारवान बनाने पर जोर दिया गया। मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुुख्य अतिथि भाजपा नेता तीरथ सिंह ने कहा कि समाज में बेटियों के संरक्षण व उन्हें अच्छी शिक्षा दीक्षा देकर ही समाज में सुधार आ सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियां दो परिवारों को संवारने की जिम्मेदारी निभाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार बेटियों के संरक्षण के उद्देश्य से बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय अभियान चला रही है। इस अवसर पर फकोट ब्लॉक प्रमुख विनीता बिष्ट, संस्था के प्रमुख दिनेश कोटियाल, योगेश राणा, रोशन रतूड़ी, राकेश सेंगर, सरस्वती जोशी, सुरेंद्र कुलियाल, पुष्पा ध्यानी, शांति ठाकुर, ऊषा बडोला, दिनेश भट्ट, राधाकृष्ण रयाल, अनिल बडोला, आशीष कुकरेती, नारदेई राणा, शांति गौड़, मीना गौड़, सुनीता खंडूड़ी, राजकुमारी जखमोला, सचिन सेलवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें