फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ शुरू किया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कीर्तिनगर/देवप्रयाग। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जहां पुलिस ने सघन अभियान चलाया, वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कीर्तिनगर पुलिस ने मलेथा तिराहे पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली कीर्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक चंदन सिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान 50 वाहनों का चालान कर उनसे छह हजार 900 रुपये का अर्थ दंड वसूला गया। दूसरी ओर देवप्रयाग पुलिस ने ओमकारानंद इंटर कालेज व महाविद्यालय के छात्रों के सहयोग से स्थानीय बाजार सहित बाहबाजार, तहसील चौक तक रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए स्लोगन के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें