फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक उपकरणों से लैस होगा श्रीदेव सुमन विवि का गोपेश्वर कैंपस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विवि का पहला कैंपस बना गोपेश्वर महाविद्यालय जल्द आधुनिक उपकरणों से लैस होगा। आगामी जुलाई माह से कैंपस में शोध कार्य भी शुरू हो जाएंगे। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. यूएस रावत ने गोपेश्वर कैंपस का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कैंपस के कायाकल्प के लिए यूजीसी से (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) 20 करोड़ रुपये का अनुदान जल्द ही मिल जाएगा।
बृहस्पतिवार को सुबह ग्यारह बजे विवि के कुलपति प्रो. यूएस रावत टीम के साथ गोपेश्वर कैंपस पहुंचे। उन्होंने यहां प्रशासनिक भवन और कक्षा-कक्षों का निरीक्षण किया। कुलपति ने बताया कि तत्काल कैंपस में दो करोड़ रुपये के कार्य होने हैं। कैंपस के पुराने भवनों और इनडोर हॉल का सुधारीकरण और बिजली अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। ब्रिडकुल को निर्माण एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि विवि की शैक्षिक परिषद का गठन हो चुका है। जुलाई माह से गोपेश्वर कैंपस में शोध कार्य भी शुरू हो जाएंगे। वहीं विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि आगामी मई माह में राज्यपाल केके पॉल और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत कैंपस का लोकार्पण करेंगे। अभी लोकार्पण की तिथि निर्धारित नहीं हो पाई है, लेकिन विवि स्तर पर राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. केएल मालगुड़ी और डा. बीसी शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने किया परीक्षा कक्ष का निरीक्षण
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में चल रही श्रीदेव सुमन विवि की व्यक्तिगत परीक्षा का कुलपति प्रो. यूएस रावत ने निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को परीक्षा में पूरी तरह से पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। कुलपति ने परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों से पेपर के बारे में भी पूछा। श्रीदेव सुमन विवि की ओर से गोपेश्वर महाविद्यालय में पहली बार एमए और बीए की व्यक्तिगत परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान कुलपति ने प्रश्नपत्रों का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें