फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी पुस्तकें खरीदने को मजबूर कर रहे स्कूल संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/श्यामपुर।
विज्ञापन

उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ ने बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक का मालवीयनगर स्थित बाल भारती विद्यालय में घेराव कर निजी स्कूल संचालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। अभिभावकों का आरोप है कि कुछ निजी विद्यालय चुनिंदा दुकानों से महंगी पुस्तकें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसके अलावा पब्लिक स्कूल एनुअल चार्ज, कॉसन मनी आदि चार्ज भी वसूल रहे हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हेमलता भट्ट बुधवार को मालवीय नगर स्थित बाल भारती विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची थीं। इसी दौरान उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन के नेतृत्व में अभिभावकों ने उन्हें घेर लिया। रवि जैन का कहना था कि पब्लिक स्कूलों में एनसीआरटी के पाठ्यक्रम लागू किए जाने के बावजूद क्षेत्र के कई विद्यालय शासनादेश का उल्लंघन कर रहे हैं। कई विद्यालय बाहर की महंगी दामों पर पुस्तकें व कापियां खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर कर रहे हैं। इसके अलावा एनुअल चार्ज, कॉशन मनी समेत कई तरह के चार्ज वसूल रहे हैं। इस दौरान महासंघ ने ऐसे करीब दर्जनभर विद्यालयों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी। जिला शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद जबरन शुल्क वसूली करने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर मधु जोशी, मुकेश चौधरी, सीमा, दलजीत सिंह, पिंकेश सैनी, राजेश शाह, किशोर, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ ने बेमियादी आंदोलन के नवें दिन बुधवार को छिद्दरवाला स्थित श्रीसाई बाबा पब्लिक स्कूल के समक्ष सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन के नेतृत्व में पब्लिक स्कूलों द्वारा वसूली जा रही कॉशन मनी आदि की वसूली के खिलाफ बैनर पर अभिभावकों के हस्ताक्षर लेकर जनमत जुटाया। इसके बाद महासंघ ने स्कूल प्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शनकारियों में पिंकेश सैनी, सूर्य प्रताप सिंह, रजनी, बीना, सरिता, आरती शाही, जया देवी, सरोज चौहान, सुमित, गंगा मल्ल, मधु शाही, प्रीति अमोली, निधि पोखरियाल, आनंद कर्णवाल आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें