फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में पहुंचने लगे व्यापारी, लौटने लगी रौनक-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदरीनाथ। श्रीबदरीनाथ धाम में यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर में पानी और बिजली की सप्लाई बहाल कर दी गई है। 28 अप्रैल से मंदिर और परिसर में फूलों की साज सज्जा का कार्य शुरू हो जाएगा। बदरीनाथ बाजार में भी रौनक दिखने लगी है। व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को सजाने-संवारने में जुट गए हैं। बता दें कि धाम के कपाट 30 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में तड़के साढ़े चार बजे आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
बदरीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन की तिथि करीब आने के साथ ही यात्रा तैयारियां जोर पकड़ गई हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के 35 मजदूरों द्वारा मंदिर परिसर और पैदल मार्ग पर टाइल्स बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मंदिर में रंग रोगन के साथ ही पानी और बिजली की सप्लाई बहाल कर दी गई है, लेकिन संचार, बैंकिंग और पोस्टल सेवाएं अभी भी बहाल नहीं हो पाई हैं। होटल और ढाबे खुलने से बदरीनाथ बाजार में कुछ रौनक दिखने लगी है। इस बार धाम में बर्फबारी कम होने से दुकानों को कम ही नुकसान पहुंचा है। इससे व्यापारियों को कुछ राहत है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार तीर्थयात्रा के बेहतर चलने की उम्मीद है। उन्होंने इस लिहाज से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तप्तकुंड और आसपास साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद से डर था कि तीर्थयात्रा में भारी गिरावट आएगी, लेकिन चार वर्षों में ही यात्रा पटरी पर लौट आई है। कपाटोद्घाटन के मौके पर उद्योगपति अनिल अंबानी भी बदरीनाथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें