फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने श्रमदान कर किया चाल-खाल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के मौके पर भेंटा गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव के पैदल रास्तों की साफ-सफाई की। महिला मंगल दल, युवक मंगल दल के महिला-पुरुषों ने जगह-जगह श्रमदान कर चाल-खाल का निर्माण भी किया, जिससे बारिश के पानी का संरक्षण किया जा सके। इस दौरान ग्रामीणों को संरक्षित प्रजाति के बांज के पौधों के लिए जैविक खाद भी दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह, हर्षवर्द्धन, संगीता, बसंती, प्रेम सिंह, आलमी देवी, जमुना और रामेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें