फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से कर्णप्रयाग में उड़ी आवासीय मकान की छत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/थराली। आंधी से कर्णप्रयाग और थराली में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कर्णप्रयाग ब्लाक के धल गांव में एक मकान की टिन की छत आंधी में उड़ गई और मकान को भी क्षति पहुंची। वहीं थराली में कई जगह पेड़ टूटने से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे यहां सप्लाई ठप पड़ी है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम आंधी से कर्णप्रयाग ब्लाक के धल गांव के ग्रामीण दरवान सिंह, इंद्र सिंह के मकान की टिन की छत उड़ गई। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस उपनिरीक्षक से मामले की शिकायत की। दूसरी ओर थराली में भी आंधी से लोग परेशान रहे। यहां कई मजदूरों की झोपड़ियां आंधी में उड़ गईं और कई जगह पेड़ टूटने से पिंडर घाटी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार को देर शाम तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता हेमंत चमोला ने बताया कि बगोली के पास 33 केवी की लाइन में पेड़ टूट जाने से बिजली के तीन तार क्षतिग्रस्त हो गए। टूटे पेड़ों को हटाने के बाद लाइनों की मरम्मत की जा रही है। जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें