जोशीमठ। आगामी 28 अप्रैल से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 28 को जोशीमठ नृसिंह मंदिर से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गाडू घड़ा यात्रा के साथ बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) और धर्माधिकारी बदरीनाथ के लिए रवाना होंगे।
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। बदरीनाथ के कपाट खुलने से पहले यात्रा व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी। ब्यूरो