फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायक दीपक आले को आज मिलेगा शौर्य चक्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला।
विज्ञापन

अपनी बहादुरी और सूझबूझ से घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर करने वाले भारतीय सेना के जवान दीपक आले को आज शौर्य चक्र से नवाजा जाएगा। क्षेत्रवासी नायक दीपक आले का परिवार दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में शिरकत करने पहुंच चुका है। सोमवार को राष्ट्रपति उन्हें शौर्य चक्र प्रदान करेंगे।
नौ अप्रैल 2017 को जम्मू-कश्मीर के कैरन सेक्टर में तैनाती के दौरान गोरखा राइफल के जवान नायक दीपक आले ने दो आतंकियों को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए उन्हें मार गिराया था। तब सरकार ने उन्हें शौर्य चक्र देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

रायवाला के प्रतीतनगर निवासी दीपक आले का परिवार राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुका है, जिनमें पत्नी मनीषा आले, पिता पद्म बहादुर आले, माता देवी आले और पुत्री नित्या आले हैं। मनीषा आले ने बताया कि वह पति को मिल रहे सम्मान को लेकर गौरवान्वित हैं। वहीं दीपक के पिता पूर्व सैनिक पद्म बहादुर आले और माता देवी आले भी अपने पुत्र को वीरता पदक मिलने से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इनके अलावा ग्राम निवासी पूर्व सैनिक राजेश जुगलान और खासकर उनके पड़ोसी रमेश ठाकुर, कविता रानी नेगी, मान सिंह ने भी खुशी जाहिर करते हुए परिवार बधाई दी।
विज्ञापन


सूझबूझ से आतंकियों को मौत के घाट उतारा था
रायवाला। दीपक आले ने नौ अप्रैल 2017 को अपनी यूनिट के जवानों के साथ पोस्ट कमांडर की जिम्मेदारी निभाते हुुए जम्मू-कश्मीर के कैरन सेक्टर की गुगलधार पोस्ट से चार आतंकियों को सीमा पार से आते हुए देखा था। मोर्चा संभालते हुए दीपक आले ने बिना फायर किए लगातार आतंकियों पर निगरानी रखी और उनके मैदानी इलाके तक आने का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद आतंकी करीबी इलाके में पहुंच गए। जहां से आतंकी ठीक से नजर आने लगे। इसके बाद दीपक ने अपनी एलएमजी से अंधाधुंध फायर शुरू कर दिया। दीपक के साथ उनका सहयोग करते हुए अन्य पांच जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में कई राउंड फायर के बाद दीपक आले के सटीक निशाने से दो आतंकी मौके पर ही ढेर हो गए। नायक दीपक आले ने बताया कि मुठभेड़ में शामिल अन्य जवानों में से दो जवानों को सेना मेडल से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें