फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े पर आग लगाई तो होगा निलंबन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह रावत ने शनिवार को नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक ली और खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने की बात कही। कहा कि यदि कूड़ाघरों में कूड़ा निस्तारण के लिए आग लगाई गई तो संबंधित पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों का निलंबन किया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने अपर आयुक्त से स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की मांग उठाई और मुख्य बाजारों, बस स्टेशनों पर कूड़ेदान लगाने की बात कही। इस पर ईओ आरएस राणा ने कहा कि नगर के 40 स्थानों पर सार्वजनिक कूड़ेदान लगाने की योजना है। इस दौरान अपर आयुक्त ने पालिका के अधिकारियों को नगर में बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए। साथ ही भवन कर को ऑनलाइन जमा करने, पालिकाओं में स्वैप मशीन लगाकर कैशलैस सुविधा शुरू करने के लिए कहा। इससे पूर्व अपर आयुक्त ने थाने का निरीक्षण करते हुए परिसर में खड़े खराब वाहनों की नीलामी करने और ब्लाक का निरीक्षण करते हुए गांवों में उद्यानीकरण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इस दौरान कर्णप्रयाग के ईओ आरएस राणा, गौचर के व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष हरीश सती, देवी प्रसाद मैखुरी, कैलाश जोशी, महेंद्र प्रसाद गैरोला, पुष्कर सिंह रावत, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, बीडीओ एमपी भट्ट और एसओ संजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें