फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली के मेजर प्रीतम होंगे कीर्ति चक्र से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। चमोली जिले के मठ गांव निवासी और भारतीय सेना के मेजर प्रीतम कुंवर को 23 अप्रैल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कीर्ति चक्र से सम्मानित करेंगे। मेजर प्रीतम ने 25 मई 2017 को उड़ी सेक्टर में हुए आतंकी हमले में 6 आतंकियों को मार गिराया था। उनके अदम्य साहस के लिए 15 अगस्त 2017 को उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

प्रीतम कुंवर के पिता रिटायर्ड सूबेदार मेजर नरेंद्र कुंवर ने कहा कि यह क्षण उनके जीवन का यादगार क्षण है। जब उनके पुत्र को देश सेवा के लिए शांतिकाल का सर्वोच्च सेना सम्मान प्रदान किया जाएगा। मठ गांव के संतोष कुंवर का कहना है कि मेजर प्रीतम कुंवर ने जिले के साथ ही उत्तराखंड राज्य का गौरव बढ़ाया है। प्रीतम के माता-पिता अपने पैतृक गांव मठ में ही रहते हैं। बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, विजय प्रसाद मलासी का कहना है कि प्रीतम को मिल रहे सम्मान से चमोली जिले में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें