फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन की क्षमता नहीं बढ़ाने से परेशान हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

जल संस्थान गुमानीवाला क्षेत्र में कुछ परिवारों के लिए बिछाई गई लाइनों से सैकड़ों परिवारों को पेयजल सप्लाई कर रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को लो-प्रेशर और पेयजल किल्लत की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बावजूद इसके विभाग पेयजल लाइन की क्षमता बढ़ाने को तैयार नहीं है। गुमानीवाला माया मार्केट स्थित गली नंबर-14 के लोग पेयजल किल्लत से त्रस्त हैं। वजह है पेयजल लाइन की क्षमता का कम होना। स्थानीय लोगों की मानें तो गली में वर्षों पुरानी पेयजल लाइन बिछी है, जिस वक्त वहां गिने चुने परिवार निवास करते थे।
क्षेत्रवासी अनिल शर्मा, अरुण शर्मा, भगीरथ सिंह बिष्ट, फूल सिंह, प्रवीन उपाध्याय आदि ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में करीब दो सौ परिवार रहते हैं, मगर कई बार मांग करने के बावजूद विभाग की ओर से आबादी के लिहाज से पेयजल लाइन की क्षमता नहीं बढ़ाई जा रही है, जिससे उन्हें पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार से गली में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को जरुरत के पानी के इंतजाम के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसके बावजूद विभाग की ओर से पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंख्या बढ़ने से बढ़ी समस्या
गुमानीवाला क्षेत्र में लो-प्रेशर की समस्या है। इसकी वजह आबादी का घनत्व बढ़ना है। विभाग द्वारा गुमानीवाला क्षेत्र को गुलरानी फार्म ट्यूबवेल से जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। यदि प्रस्ताव को मंजूूरी मिलती है तो क्षेत्र में लो प्रेशर की समस्या समाप्त हो जाएगी।
-- एवीएस रावत, जलकल अभियंता ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें