ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर।
दून इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी की ओर से श्यामपुर में आयोजित कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड साइंस एजूकेशन एवं रिसर्च के निदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने कहा कि इंटरनेट ने लोगों के विचारों को विश्वव्यापी रूप दिया है। इसके इस्तेमाल से कई तरह के सकारात्मक बदलाव हुए हैं। निदेशक केराविन के. गोविंद ने कहा कि संस्थान के छात्र-छात्राओं के तकनीकी विकास में स्टार्ट अप इंडिया योजना अनूठा प्रयास है। विशिष्ठ अतिथि सीओई यूटीयू केएस वैसला ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह किस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उसके बाबत अपने अभिभावकों से खुलकर वैचारिक आदान प्रदान करें।
दून इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक नीरज कुमार ने कहा कि तकनीकी कौशल बढ़ाने के लिए स्टार्ट अप इंडिया के तहत पढ़ाई के साथ-साथ निजी तौर पर कंपनी स्थापित कर रोजगार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में के. गोविंद, निदेशक केराविन, प्रवीण कुमार ने भी विचार रखे। इस अवसर पर टीएचडीसी से वरिष्ठ अधिकारी एसके शाह, वर्कशॉप को-ऑडिनेटर लोकेश पांडे, रीता खंडूड़ी, प्रोफेसर विनीत कुमार, प्रवेश बहुगुणा आदि मौजूद थे।
पानी की गुणवत्ता को जांचेगी डिवाइस
श्यामपुर। उत्तराखंड साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने बताया कि एक ऐसी डिवाइस विकसित की जा रही है, जिससे पानी की गुणवत्ता को जांचा जा सकता है। बताया कि संस्थान द्वारा प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा पर भी कार्य किया जा रहा है। देहरादून स्थित रिस्पना में भी वाटर क्वालिटी की मैपिंग की जा रही है।
राजस्थानी लोक नृत्य व गीत प्रस्तुति दी
श्यामपुर। डीएसबी स्कूल, गुमानीवाला में स्पिक मैके संस्था की ओर से राजस्थानी लोक गायन व लोक नृत्य कला का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सहगल व स्पिक मैके संस्था के कलाकारों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर भुट्टे खान व उनकी टीम ने बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कलाकारों ने नृत्य व गायन की जबरदस्त जुगलबंदी ने समां बांध दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सहगल ने सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट किए।