फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजनाओं को पालिका और नगर पंचायतें लगा रही पलीता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर पालिका जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गौचर और नगर पंचायत नंदप्रयाग में कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं है। यहां सड़कों के किनारे कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में गोपेश्वर (चमोली), जोशीमठ, नंदप्रयाग, गौचर, कर्णप्रयाग और गैरसैंण निकाय क्षेत्र हैं। यहां सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधीन है, लेकिन पालिका और पंचायतों की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में नगर पालिका गोपेश्वर का कूड़ा गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर बालखिला नदी के शीर्ष भाग पर निस्तारित किया जा रहा है। जोशीमठ में नगर के प्रवेश द्वार जोगीधारा के समीप बदरीनाथ हाईवे किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है। नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग और गौचर में भी यही स्थिति है। संदीप तिवारी, नरेंद्र कठैत और संजय कुमार का कहना है कि नगर से निकलने वाले कूड़े का अनियंत्रित तरीके से निस्तारण किया जा रहा है, जिससे जगह-जगह कूड़ा बिखरा हुआ है। वहीं जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि नगर पालिका और पंचायतों को कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं भी स्वच्छता को लेकर कोई अनदेखी मिली तो संबंधित पालिका व नगर पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें