फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद गई महिला के आंख की रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। एनएचएम (राष्ट्रीय हेल्थ मिशन) के तहत जिला चिकित्सालय में आयोजित नेत्र शिविर में आंख का ऑपरेशन कराने पर एक बुजुर्ग महिला की आंखों की रोशनी चली गई। महिला के बेटे ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ से इसकी शिकायत की। वहीं सीएमओ ने मामले की जांच की बात कही।
विज्ञापन

17 अप्रैल को जिला चिकित्सालय में अंधता निवारण अभियान के तहत नेत्र शिविर लगाया गया था। आंख के मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए कश्मीरा देवी (75) पत्नी स्वर्गीय जीत सिंह, झिलोटी, चमोली भी शिविर में पहुंची थीं। शिविर में आंख के 46 ऑपरेशन हुए थे। ऑपरेशन के बाद 18 अप्रैल को कश्मीरा देवी की आंख की पट्टी खोली गई तो उनकी आंख से खून निकलने लगा और वह देख नहीं पा रही थीं। महिला के पुत्र गजपाल सिंह बर्तवाल का कहना है कि ऑपरेशन से पहले उनकी मां को धुंधला दिखाई देता था, लेकिन अब वह देख ही नहीं पा रही हैं। वहीं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा. चित्र सिंह का कहना है कि महिला का काला मोतिया का ऑपरेशन किया गया था, लेकिन सफेद मोतिया आंख के भीतर ही फट गया। मरीज को पहले ही बता दिया गया था कि इस आंख से दिखाई नहीं देगा, ऑपरेशन सिर्फ दर्द मिटाने के लिए किया गया है। इधर, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी का कहना है कि मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें