फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियाड ऑफ इंग्लिश लैग्वेजेज में श्रीनगर के शीर्ष ड्योडी राज्यभर में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल के छात्र शीर्ष ड्योढी ने ओलंपियाड ऑफ इंग्लिश लैंग्वेजेज में राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों व स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

शीर्ष ड्योढी सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वी में अध्ययनरत है। शीर्ष के पिता डा. राकेश ड्योडी व माता डा. रश्मि ड्योडी गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। शीर्ष ड्योडी ने पिछले वर्ष दिसंबर माह में आयोजित ओलंपियाड ऑफ इंग्लिश लैंग्वेजेज प्रतियोगिता में राज्य भर में प्रथम व विश्व स्तर पर 96वीं रैंक प्राप्त की है। पढ़ाई के साथ शीर्ष की संगीत में भी गहरी रुचि है। शीर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों व माता पिता को दिया है। शीर्ष की इस उपलब्धि पर सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर लीना व शिक्षकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें