फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख की नजर में रहेगा संपूर्ण बदरीनाथ धाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। संपूर्ण बदरीनाथ धाम में पुलिस प्रशासन ने इस बार सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है। बदरीनाथ के सिंहद्वार से लेकर बस स्टेंड तक 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अभी तक धाम में 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन

धाम परिसर के साथ ही तप्तकुंड, थाना परिसर और बस स्टेंड में कैमरे स्थापित किए जाएंगे। पुलिस की ओर से भीड़ वाले यात्रा पड़ावों पर भी सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। जोशीमठ में दो, चमोली व कर्णप्रयाग में तीन व गौचर में दस कैमरे जगह-जगह लगाए जाएंगे। पुलिस की ओर से धाम में तीन प्लाटून पीएसी और दो एसडीआरएफ की टीम भी धाम में मौजूद रहेगी। बदरीनाथ थाने में 22 कांस्टेबल, 35 होमगार्ड, तीन सब इंस्पेक्टर और एक महिला इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि धाम में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें