फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में बाधा पहुंचाने पर पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। लंबे समय से श्रीनगर व पौड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चला रहे डा. बीपी नैथानी ने गोला बाजार के दो व्यापारियों पर अभियान में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यापारियों की हरकत से वह पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ धरना देंगे। नैथानी ने इन व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चला रहे डा. नैथानी अपनी कार में लाउडस्पीकर लगाकर जहां लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं, वहीं हाथों में झाड़ू उठाकर रोज नगर में सफाई अभियान चलाते हैं। इस बीच वह गोला बाजार में दुकान के आगे गंदगी न फैलाने की अपील करते हुए सफाई कर रहे थे कि दो व्यापारी वहां आ पहुंचे। उन्होंने डा. नैथानी को अपशब्द कहते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। डा. नैथानी ने बताया कि हर दिन उक्त व्यापारियों की दुकान के आगे कूड़ा फैला रहता है, जिससे लोग परेशान होते हैं। उन्होंने कोतवाली में उक्त व्यापारियों के खिलाफ दिए शिकायती पत्र में कार्य में बाधा उत्पन्न करने और मारपीट की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें