फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेंवल नदी से हटवाए संचालकों के टैंट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

हेंवल नदी के भीतर बीच कैंप का संचालन करने वाले 10 संचालकों के खिलाफ एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए उनके टैंट उखड़वा दिए। प्रशासन की कार्रवाई से संचालकों में दिन भर हड़कंप मचा रहा। हालांकि, उन्होंने किसी के खिलाफ जुर्माना आदि की कार्रवाई नहीं की है। सोमवार को एसडीएम कमलेश मेहता पुलिसकर्मियों के साथ मोहनचट्टी, घट्टूगाड़ और रत्तापानी क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हेंवल नदी में टैंट लगाकर चलाए जा रहे बीच कैंप के टैंट हटवा दिए। एसडीएम की कार्रवाई के दौरान संचालकों में अफरा-तफरी मची रही। आसपास के क्षेत्र में भी कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में हेंवल नदी के भीतर टैंट लगाकर कैंपों के संचालन की शिकायत लगातार मिल रही थी। सोमवार को 10 संचालकों के टैंट को हटवाया गया है। उन्हें दोबारा ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। टीम में तहसीलदार राजेंद्र जखमोला, एसआई जगवीर सजवाण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें