फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठांडी चलो डांडी की हवा...पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

कालसी।
खत विशायल के खुरुड़ीथात में आयोजित खुरुड़ी पौराणिक बिस्सू मेले के दूसरे दिन लोक गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला। बाल गायक शिवानी नेगी, सीताराम चौहान, संतराम कुंवर और भीम दत्त वर्मा ने गीतों की ऐसी सुरीली तान छेड़ी की हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। लोक गीतों पर लोग जमकर झूमे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक हरवंश कपूर और कर्नल अजय कोठियाल ने संयुक्त रूप से किया। कबड्डी जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में मंडोली ने टिमरा की टीम को 15-12 के अंतर से हरा खिताब कब्जाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गायक सीताराम चौहान ने शिलगुर देवता की वंदना के साथ की। जिसके बाद लोक गायक संतराम कुंवर के ठांडी चलो डांडी की हवा गीत गाते ही लोग झूम उठे। भीम दत्त शर्मा के दुसो दिन उछाई ले गीतों और तीनों लोक गायरो गीत पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। बाल कलाकार शिवानी नेगी के हनोड़ी महासू ओवतार, धोड़ू धोए चमासे की रीत आई गीत पर पर भी लोग जमकर झूमे। कार्यक्रम के दौरान जौनसार बावर शिक्षक समिति की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। संचालन भीम सिंह चौहान और दाताराम शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के संरक्षक गीताराम शर्मा, अध्यक्ष सुनील शर्मा, भजराम शर्मा, बीएस नेगी, प्रवेश शास्त्री, विजयराम शर्मा, चतर चौहान, गंभीर, दिनेश शर्मा, संजय चौहान, सुरेंद्र राणा, सोनू चौहान, रणवीर सिंह तोमर, अर्जुन दत्त शर्मा, नरेंद्र सिंह, प्रवीन, धन सिंह चौहान, प्रताप सिंह, गजेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें