फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

उत्तराखंड दलित विकास महासभा की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में नगर में बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रविवार को महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर जाटव की अगुवाई में निकली शोभायात्रा का बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व कांग्रेस नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत ने विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भारत के संविधान में सभी देशवासियों का सम्मान बढ़ाया है। कहा कि उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को देशवासी हमेशा याद रखेंगे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की झांकी खासतौर पर आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा रेलवे रोड स्थित आंबेडकर चौक से शुरू हुई और मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड, झंडाचौक, हरिद्वार रोड, तिलक रोड, हीरालाल मार्ग होते हुए नई जाटव बस्ती में संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह- जगह विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुकेश जाटव, गंगाशरण, दीपक जाटव, आदेश जाटव, मुकेश चौधरी, हरिराम खैरवाल, अक्षय खैरवाल, रविंद्र बिरला, राकेश पारछा, ब्रह्मचंद वाल्मीकि, सतीश जाटव, बृजेश निगम, रवि कुमार, मनीष जाटव, चरणजीत सिंह, देव कुमार, रूकम पोखरियाल, जीतू मुखर्जी, हरि सिंह रांगड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें