फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराधों के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल ने बढ़ रहे महिला अपराधों के विरोध में दल की महिला प्रकोष्ठ की विनय बौड़ाई के नेतृत्व में त्रिवेणीघाट चौक पर एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च चेतना रैली निकाली। रैली त्रिवेणीघाट स्थित गांधी स्तंभ पर संपन्न हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं कर पा रही है। इस अवसर पर अनीता भारद्वाज, आशीष भट्ट, मोहित डोभाल, दीपक गुप्ता, आशीष सिलस्वाल, शाहिल बिरमानी, सुलोचना, मंजू, शुशीला, सुखदेव, हृदयपाल सिंह आदि मौजूद थे।
उधर, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हाल ही में हुए जघन्य कांड के विरोध में दिवंगत की आत्म शांति के लिए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विनोद चौहान, अंजलि शर्मा, दीक्षा सेमवाल, अतुल उनियाल, अभिषेक रावत, प्राची, मंजू, निकिता, रोहित, सागर, श्यामवीर, सोनू, विकास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र पाल पाठी के नेतृत्व में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार की निंदा की। उन्होंने कहा कि दुराचार जैसे अपराध पर ठोस कानून बनाना चाहिए, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो सके। इस अवसर पर पारसनाथ, प्रशांत कुमार, आदित्यपाल, दीपक, सार्थक, अंशुल, अंकुश, प्रकाश, आदित्य, सागर, आशीष, राहुल, सलीम, इमरान, संजय, अजय जायसवाल, विपिन, अवनीत, सौरभ, मोनू, साक्षी, शिवानी, मनीषा, अंकित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें